{"_id":"6a340640a7f8b1b307080586","slug":"video-sikh-community-served-sharbat-to-passersby-on-the-martyrdom-day-of-guru-arjan-dev-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिख समुदाय ने गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर राहगीरों को पिलाया शरबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समुदाय ने गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर राहगीरों को पिलाया शरबत
Vimal Sharma
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:22 PM IST
Link Copied
सिख समुदाय के लोगों नेे गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर राहगीरों को शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। भीषण गर्मी में लोगों को दूर से बुलाकर शरबत पिलाया गया। गला तर होने पर गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली।
गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर चौपला स्थित गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ चल रहा था। बृहस्पतिवार को अखंड पाठ समाप्त हुआ। इसके बाद ज्ञानी अनूप सिंह ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि सनातन की रक्षा के लिए गुरु अर्जुन देव शहीद हो गए। मगर उन्होंने इस्लाम कबूल नहीं किया। उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद राहगीरों को शरबत पिलाने का काम शुरू किया गया। सिख समुदाय के लोगों नेे हाथ में बड़े जग लिए और राहगीरों को बुलाकर शरबत पिलाया। रोडवेज बसों में चढ़कर यात्रियों की प्यास बुझाई। आस पास से जो लोग निकल रहे थे। उनको भी रोक कर शरबत पिलाया गया। इस मौके पर सिख समुदाय के वरिष्ठ नागरिक सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस नई प्रेरणा देता है। इस मौके पर चरनजीत सिंह, जगदीप सिंह, अमनदीप सिंह, सतनाम सिंह, तरनजीत सिंह, गुरुदीप सिंह, समरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, प्रमोद सिंह, अमनदीप सिंह अजमानी, हरप्रीत सिंह, इंद्रजीत
सिंह सिप्पी, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।