{"_id":"69820cdd125965bbf80f233f","slug":"video-silence-of-public-representatives-on-the-protest-against-pollution-is-incomprehensible-naresh-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के खिलाफ धरने पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी समझ से परे: नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के खिलाफ धरने पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी समझ से परे: नरेश
भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने के 45 वें दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि सबसे अहम मुद्दे को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी उन पर सवाल खड़ी कर रही है।
शहवाजपुर डोर में चल रहे धरने के 45वें दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदूषण के कारण पानी पीने लायक नहीं है। नगर केे मोेहल्ला नाईपुरा के नागरिक प्रदूषण से सबसे अधिक परेशान हैं। यहां पर लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं। प्रदूषण को खत्म किए जाने की मांग को लेकर संगठन डेढ़ महीने से आंदोलन कर रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि सबसे अहम समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे वह औद्योगिक इकाइयों से मिल गए हों। मगर संगठन मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। अहसान अली, सोमपाल सिंह, सुरेश चंद्र, ओम प्रकाश सिंह, होमपाल सिंह, समर पाल सिंह, राम प्रसाद सिंह, शीशपाल सिंह, जगन सैनी, रामपाल सैनी, राम चरण सिंह, जसवंत सैनी, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।