{"_id":"6a2aafde7a64a4652e09da0c","slug":"video-work-has-begun-on-creating-two-temporary-cuts-on-the-highway-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो अस्थायी कट बनाए जाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दो अस्थायी कट बनाए जाने का काम शुरू
Vimal Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:23 PM IST
Link Copied
होटल हब में हाईवे पर दो अस्थायी कट बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए व्यापारियों की बीते दिनों एनएचएआई के
अधिकारियों से खासी नोकझोंक हुई थी। व्यापारियों का कहना है कि दो कट बन जाने सेे हाईवे से गुजरने वाले वाहन आसानी से प्रतिष्ठान तक पहुंच सकेंगे। उनका कारोबार प्रभावित नहीं होगा।
होटल हब के व्यापारी पिछले कई साल से हाईवे पर कट की मांग करते आ रहे हैं। उनकी मांग है कि दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर बीकानेर के सामने कट दिया। मुरादाबाद से दिल्ली जाने के लिए अलबैक के सामने कट की मांग करते आ रहे हैं। हालांकि व्यापारियों ने कट बना रखे थे। मगर एनएचएआई के अधिकारी ढुलमुल रवैया अपनाए हुए थे। कभी भी बंद करने पहुंच जाते थे। जिस पर उनको विरोध का सामना करना पड़ता था। पांच जून को एनएचएआई का स्टाफ पुलिस बल के साथ अवैध कटों को बंद करने पहुंचा तो होटल हब और व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामी न सिर्फ
विरोध करने पर उतरे, बल्कि हाईवे पर बैठ गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।