{"_id":"6a7dc35c8a9dcf572c01e5e3","slug":"video-aurayya-police-take-out-tiranga-yatra-sp-calls-tricolour-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, एसपी बोले- देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, एसपी बोले- देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत औरैया पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। एसपी अभिषेक भारती के नेतृत्व में सदर कोतवाली से शुरू हुई यात्रा शहर के जेसीज चौराहा और सुभाष चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
एसपी अभिषेक भारती ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संकल्प है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।