{"_id":"6a32c5a5299c6504b000a1cf","slug":"video-motorcyclist-crashes-into-tree-health-worker-dies-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए पनीर लेकर लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकराए, स्वास्थ्य कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए पनीर लेकर लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकराए, स्वास्थ्य कर्मी की मौत
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ पर गांव भसौरा पुल के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। भतीजों की शादी समारोह की तैयारियों के लिए बाइक से पनीर लेकर लौट रहे दो रिश्तेदारों की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक चाचा की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
कन्नौज जनपद के विशनगढ़ थाना क्षेत्र के धीरपुर नगरिया निवासी सर्वेश चंद (56) मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में तैनात थे। वह मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव ब्यूतीखुर्द निवासी अमर दयाल (65) के रिश्तेदार थे। बुधवार को दोनों बिधूना बाजार से करीब 15 किलो पनीर खरीदकर बाइक से रामगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान गांव भसौरा पुल के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने सर्वेश चंद को मृत घोषित कर दिया, वहीं अमर दयाल को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।