{"_id":"6a11724c24685e841100c46d","slug":"video-ayathhaya-ma-26-maii-ka-aathalna-ka-lkara-sapa-na-bthaka-kara-bnaii-ranaenata-sarakara-para-sathha-nashana-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 26 मई के आंदोलन को लेकर सपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 26 मई के आंदोलन को लेकर सपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, सरकार पर साधा निशाना
अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने 26 मई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से आंदोलन करने का संदेश देते हुए कानून और संविधान की मर्यादा में रहकर अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
बैठक में सांसद ने महंगाई, पेपर लीक और बिजली संकट को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाएगी और 26 मई का आंदोलन जनभावनाओं की आवाज बनेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।