{"_id":"6a215875a38e54e4e601972b","slug":"video-ayathhaya-ma-bjapa-jalthhayakashha-bl-sacacathanatha-pada-bhajapa-nata-naha-kanana-karaga-kararavaii-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले-सच्चिदानंद पांडे भाजपा नेता नहीं, कानून करेगा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले-सच्चिदानंद पांडे भाजपा नेता नहीं, कानून करेगा कार्रवाई
अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य की ओर से सच्चिदानंद पांडे पर दो लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद यह मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। अब भारतीय जनता पार्टी ने भी इस पूरे प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने स्पष्ट किया कि सच्चिदानंद पांडे भाजपा के नेता नहीं हैं और न ही अयोध्या जनपद के निवासी हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में सच्चिदानंद पांडे ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बाद में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। ऐसे में उनका भाजपा से क्या संबंध है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। राधेश्याम त्यागी ने कहा कि एक संत की ओर से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है और पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। अब कानून अपना काम करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का शासन है और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिला अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि सच्चिदानंद पांडे ने पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह और भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी प्रवेश मिश्रा के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था, जिसके संबंध में मुकदमे दर्ज हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।