{"_id":"6a21592b0816f6dfb402fb48","slug":"video-ayathhaya-ma-tana-thavasaya-mahal-kabdada-parashakashhanae-shavara-ka-samapana-khalugdhaya-ka-kaya-gaya-samamanata-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
अयोध्या में तारुन क्षेत्र के सिरसा गांव में आयोजित तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं और युवतियों को कबड्डी खेल की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन भी किया गया।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को फिटनेस, रेड, डिफेंस, टीम समन्वय और खेल अनुशासन की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर चार टीमों की तीन-तीन खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में साक्षी, नेहा, काजल, शिवानी, आरती, पायल, रिद्धिमा, खुशी, सोनम, ज्योति, नंदिनी और पूजा शामिल रहीं। खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कोच लाल शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल सही प्रशिक्षण और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।