{"_id":"69b658bcd68f7860d505535f","slug":"video-ayathhaya-ma-para-bjara-ka-parana-palsa-caka-hataga-bcaca-oura-yavao-ka-le-bnaga-jama-hausa-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पूरा बाजार की पुरानी पुलिस चौकी हटेगी, बच्चों और युवाओं के लिए बनेगा जिम हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पूरा बाजार की पुरानी पुलिस चौकी हटेगी, बच्चों और युवाओं के लिए बनेगा जिम हाउस
अयोध्या में पूरा बाजार के जलालुद्दीन नगर स्थित ग्राम सभा की जमीन पर बनी पुरानी पुलिस चौकी के स्थान पर अब युवाओं के लिए जिम हाउस बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। लंबे समय से इस स्थान को लेकर ग्रामीणों और पुलिस विभाग के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जिसे अब प्रशासनिक सहमति के बाद सुलझा लिया गया है। बताया जाता है कि पूरा बाजार की पुरानी पुलिस चौकी ग्राम सभा की उस जमीन पर स्थापित थी, जिसे स्थानीय लोग “कांदी हाउस” के नाम से जानते हैं। यह चौकी कई वर्षों से वहीं संचालित होती रही।
बाद में पुलिस चौकी के लिए दूसरी जगह जमीन उपलब्ध कराकर उसे स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद पुराने स्थान को खाली कराने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस कर्मचारियों के बीच कई बार कहासुनी और विवाद की स्थिति बनती रही। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर चौकी की पुरानी जगह खाली कराकर वहां बच्चों और युवाओं के लिए जिम हाउस बनवाने की मांग की।
ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और एसडीएम सदर से भी इस विषय पर चर्चा की। अंततः प्रशासनिक अधिकारियों की सहमति के बाद विधायक ने इस स्थान पर जिम हाउस निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत करा दिया। जल्द ही इसके लिए धनराशि भी जारी की जाएगी, जिससे निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस जिम हाउस के बनने से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने और खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
इस दौरान ग्राम सभा के निवासी अवधेश सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुनील सिंह , गुरु प्रसाद सिंह , पूर्व प्रधान अवध बिहारी सिंह , पूर्व प्रधान राज नारायण सिंह और संतोष सिंह सहित कई ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन से पुलिस चौकी हटाकर जनहित में जिम हाउस बनाने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया था, जिसे अब प्रशासन की मंजूरी मिल गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।