{"_id":"6a561166f4425dfeb200df60","slug":"video-gahamagahama-ka-bca-ayathhaya-ka-parasava-mahal-ma-aatharasha-savaya-sahayata-samaha-ka-mal-katathara-ka-thakana-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच अयोध्या के परसावां-महोला में आदर्श स्वयं सहायता समूह को मिली कोटेदार की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमागहमी के बीच अयोध्या के परसावां-महोला में आदर्श स्वयं सहायता समूह को मिली कोटेदार की दुकान
अयोध्या में तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसावां-महोला में कोटेदार के चयन के लिए मंगलवार दोपहर एसडीएम बीकापुर के निर्देश पर खुली बैठक हुई। पूर्व कोटेदार सुरेंद्र प्रताप सिंह के निधन के बाद से यह दुकान खाली थी। ग्रामीणों की गहमागहमी के बीच बैठक में चयन के लिए आदर्श स्वयं सहायता समूह और अंकुर स्वयं सहायता समूह आमने-सामने थे। हाथ उठाकर हुए मतदान में आदर्श समूह को 177 और अंकुर समूह को 172 मत मिले।
इस तरह आदर्श समूह पांच मतों से विजयी रहा। इसके पक्ष में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में एडीओ ग्राम्य विकास सुरेश कुमार ने बताया कि 2019 के शासनादेश के अनुसार 4000 यूनिट से कम वाली पंचायत में एक ही कोटे की दुकान का प्रावधान है। परसावां-महोला में 3227 मतदाता और करीब 5000 आबादी है। इसी आधार पर एक ही दुकान के लिए चयन किए जाने का प्रावधान है। शुरुआत में कुछ ग्रामीणों ने शासनादेश पर आपत्ति जताई और खुले मतदान की मांग की।
अधिकारियों के समझाने के बाद हाथ उठाकर मतदान हुआ, जिसमें फिर आदर्श समूह को 177 और अंकुर समूह को 172 मत मिले। बैठक में सप्लाई इंस्पेक्टर जय नारायण, एडीओ कोऑपरेटिव अमित कुमार सिंह, ग्राम प्रधान गया प्रसाद, ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र कुमार वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी लालचंद सरोज पुलिस बल के साथ तैनात थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।