{"_id":"6a3d0518ff2e9919d905f703","slug":"video-rama-mathara-caugdhhava-vavatha-ka-bca-26-jana-ka-ayathhaya-pahacaga-aravatha-kajaraval-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच 26 जून को अयोध्या पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच 26 जून को अयोध्या पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल
अयोध्या में राम मंदिर में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में चल रही चर्चाओं के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार शाम अयोध्या पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर दो बजे वह पहले लखनऊ पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग से अयोध्या आएंगे और हाईवे स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।
शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल श्रीरामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद उनका विभिन्न संत-धर्माचार्यों से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही मीडिया से भी बातचीत कर सकते हैं। उनके अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दूसरी ओर, उनके आगमन से पहले विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। बुधवार को अयोध्या के पंडा समाज ने उनके विरोध में एक ज्ञापन सौंपा था। कई संतों ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।