{"_id":"69b6a131af490fa8c7018122","slug":"video-tava-sarayal-oura-falma-jagata-ka-hasataya-pahaca-ayathhaya-ramall-ka-kae-tharashana-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"टीवी सीरियल और फिल्म जगत की हस्तियां पहुंचीं अयोध्या, रामलला के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी सीरियल और फिल्म जगत की हस्तियां पहुंचीं अयोध्या, रामलला के किए दर्शन
रामलला की नगरी अयोध्या में टीवी सीरियल और फिल्म जगत की हस्तियों का जमावड़ा। सभी कलाकारों ने राम जन्मभूमि में पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन किए। भाभीजी घर पर हैं, में अम्मा जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सोमा राठौड़ भी अयोध्या पहुंचीं। अभिनेता किशोर भानुशाली , जिन्हें देव आनंद का हमशक्ल माना जाता है, उन्होंने भी रामलला के दर्शन किए। प्रेम चोपड़ा के हमशक्ल के रूप में पहचाने जाने वाले विश्वजीत सोनी भी इस दौरान मौजूद रहे। मशहूर कॉमेडियन नवीन प्रभाकर ने भी रामलला के दरबार में मत्था टेका। दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती की हमशक्ल दिव्या ने भी मंदिर में दर्शन किए। सभी कलाकारों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कलाकारों ने अयोध्या के आध्यात्मिक वातावरण और भव्य मंदिर की सराहना की। सभी ने भगवान राम से देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।