{"_id":"6a510d25b803a46333076fd9","slug":"video-video-ghayal-sarasa-pakashha-ka-garamanae-na-vana-vabhaga-ka-sapa-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: घायल सारस पक्षी को ग्रामीणों ने वन विभाग को सौपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: घायल सारस पक्षी को ग्रामीणों ने वन विभाग को सौपा
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कछौली गांव में शुक्रवार दोपहर एक घायल सारस पक्षी घायल अवस्था में पाया गया जो तड़प रहा था। ग्रामीणों ने देखा तो वन विभाग को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल पक्षी को इलाज के लिए साथ ले गई।
कछौली गांव निवासी विमल यादव शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपने खेत पहुंचे तो देखा कि एक सारस पक्षी घायल अवस्था में पड़ा है और उसे कई पक्षी व जानवर घेरे हुए हैं। विमल यादव ने गांव के ही शिक्षक देवानंद को सूचना दिया। मौके पर देवानंद भी पहुंचे दोनों लोगों ने पक्षी व जानवरों से बचाते हुए घायल सारस पक्षी को बचाते हुए वन विभाग को सूचना दिया।
शिक्षक देवानंद ने बताया कि कछौली गांव के सिवान में तीन सारस पक्षी काफी दिनों से विचरण करते हैं। खेत जाने पर एक आवाज लगाने पर तीनों पक्षी एक साथ आवाज लगाने लगते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे उसमें से एक पक्षी का दोनों पैर जख्मी हो गया है आशंका लगाया जा रहा है कि घायल सारस पक्षी करंट की चपेट में आ गया होगा। मया रेंज के क्षेत्रीय बनाधिकारी अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि कछौली गांव निवासी देवानंद की सूचना पर घायल पक्षी को इलाज के लाया गया। इलाज करा कर स्वस्थ होने पर उसे पुनः छोड़ दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।