{"_id":"69cf5fee4a987ebb1e076431","slug":"video-video-javalrasa-thakana-ltakada-ka-khalsa-mahal-na-parama-saga-raca-sajasha-aarapa-garafatara-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ज्वैलर्स दुकान लूटकांड का खुलासा: महिला ने प्रेमी संग रची साजिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ज्वैलर्स दुकान लूटकांड का खुलासा: महिला ने प्रेमी संग रची साजिश, आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या। थाना कोतवाली रुदौली क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से लूट को अंजाम दिया था। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है, जबकि महिला आरोपी की तलाश जारी है।
सूत्रों के अनुसार, लूट की इस वारदात में जिस असलहे का इस्तेमाल किया गया, वह असली नहीं बल्कि प्लास्टिक की बंदूक थी, जिससे दुकानदार को डराकर घटना को अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार महिला को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।