{"_id":"69d645e0376fb4367801b543","slug":"video-video-lgatara-kharab-masama-sa-catata-kasana-bthabtha-ka-bvajatha-gaha-ka-maii-ma-jata-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लगातार खराब मौसम से चिंतित किसान, बूंदाबांदी के बावजूद गेहूं की मड़ाई में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लगातार खराब मौसम से चिंतित किसान, बूंदाबांदी के बावजूद गेहूं की मड़ाई में जुटे
एक सप्ताह से लगातार खराब चल रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसलों के खराब होने की आशंका से बूंदाबांदी होने के बावजूद किसान गेंहू की मड़ाई करने में जुटे हुए है।
तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर में बीते शनिवार की रात से खराब हुआ मौसम सुधरने का नाम नही ले रहा।अचानक आई तेज आंधी-बारिश ने किसानों की तैयार फसलों को तहस नहस कर दिया,मड़ाई के लिए तैयार फसल भीग जाने से किसानों के मंसूबो पर पानी फिर गया था।भीगी हुई फसलों को सुखाकर किसानों ने मड़ाई दुबारा शुरू की ही थी कि मंगलवार की रात मौसम फिर खराब हो गया,तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई,छोटे किसानों ने मड़ाई के लिए इकट्ठा फसल पर तिरपाल डालकर किसी तरह भीगने से बचाया और बुधवार को हो रही बूंदाबांदी के बावजूद गेंहू की मड़ाई शुरू कर दी।
सथरी गांव के किसान सालिकराम ने बताया कि गेंहू की लांक नरम हो जाने से थ्रेसर बार बार बंद हो जा रहा है,मड़ाई की लागत कई गुना तक बढ़ गई है,पहले जहां दो बीघे के गेंहू की मड़ाई एक घंटे में हो जाती थी उसमें अब तीन से चार घंटे का समय लग रहा है,इसी गांव की श्रीमती ने बताया कि मंगलवार को गेंहू के बोझ इकट्ठा किया था,थ्रेशर आने में देरी हो गई,मौसम खराब होता देख तिरपाल से फसलों को ढकने का प्रयास किया।इसके बावजूद लांक नरम हो गई,अब मड़ाई में ज्यादा पैसा लगेगा लेकिन खराब होने से तो ठीक ही रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।