{"_id":"6a102b13e7d826e7d70d22b8","slug":"video-video-parashasana-na-lga-sa-savathhana-bratana-oura-taja-thhapa-sa-bcana-ka-apal-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तेज धूप से बचने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तेज धूप से बचने की अपील
भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जनपद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल में हीट वेव ट्रीटमेंट वार्ड बनाकर बेड आरक्षित किए गए हैं, वहीं श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जल प्याऊ और ओआरएस की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तेज धूप से बचने की अपील कर रहा है। अयोध्या में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि घर से निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी साथ रखें, नियमित रूप से ओआरएस का सेवन करें और सिर को टोपी, गमछे या कैप से ढककर रखें। उन्होंने कहा कि फुल आस्तीन और हल्के रंग के कपड़े पहनना भी जरूरी है ताकि शरीर को तेज धूप से बचाया जा सके।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रामनगरी में विभिन्न स्थानों पर जल प्याऊ लगाए गए हैं और लोगों को ओआरएस भी वितरित किया जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि अस्पताल में विशेष हीट वेव ट्रीटमेंट वार्ड बनाया गया है, जहां मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।