{"_id":"699d8acfd55961475a0ea11c","slug":"video-video-sapa-na-malkapara-ma-samasayao-ka-lkara-aayajata-kaya-lkatataraka-thharana-paratharashana-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा ने मिल्कीपुर में समस्याओं को लेकर आयोजित किया लोकतांत्रिक धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा ने मिल्कीपुर में समस्याओं को लेकर आयोजित किया लोकतांत्रिक धरना प्रदर्शन
मिल्कीपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा एसआईआर के बहाने मतदाताओं का सूची से नाम काटे जाने के प्रयास को रोकने,बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को बचाने, जनता के लोकतांत्रिक एवं संबैधानिक अधिकारों की रक्षा,84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर किसानों की जमीनों पर जबरन अतिक्रमण, कमरतोड़ बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने व सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यो संचालित कराने के लिए इनायतनगर के पांच नंबर चौराहा स्थित मंत्री आवास पर लोकतांत्रिक धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद रहे। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान व्यापक अनियमितताओं, वर्ष 2003 की मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन में गंभीर त्रुटियों, फार्म 7 के दुरुपयोग, एएसडी सूची में लक्षित प्रविष्टियों,जीवित मतदाताओं को मृत,स्थायी रूप से स्थानांतरित दर्शाने आदि समस्याओं से संबंधित चुनाव आयोग को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार को सौंपा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के इसारे पर कार्य कर रहा है,सपा कार्यकर्ता उनके मंसूबे पूरे नही होने देंगे। बीएलओ दबाव में है,कई ने आत्महत्या कर ली,बहुत सारे बीएलओ कम पढ़े लिखे है,कुटुंब रजिस्टर की नकल देने में पंचायत सचिव सहयोग नही कर रहे,मतदाता सूची में जानबूझकर कर त्रुटियां की गई है, लोगों को परेशान किया जा रहा है।एसडीएम से कहा कि जो उनके स्तर की समस्या है उसके निस्तारण की अपेक्षा है।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार को एक एक कर मतदाता सूची में हुई त्रुटियों व अन्य समस्याओं से अवगत कराया,जिनके निस्तारण का आश्वासन एसडीएम ने दिया। इस मौकेपर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव,बख्तियार खान,छोटेलाल यादव,माखनलाल यादव,रामजी पाल,महेन्द्र यादव,महेश शर्मा,सुनील सिंह,अरविंद वर्मा,आजाद सिंह,पृथ्वीराज यादव, रामतेज यादव,सुनील कोरी,यदुनाथ यादव,लालचंद यादव,सरोज यादव,चंद्रकांता साहू,पूजा वर्मा,रितेश यादव,साहबलाल यादव,रामलहु यादव सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।