{"_id":"69c13404e28024d2bd0e146f","slug":"video-mul-nivasi-samaj-party-stages-protest-demands-dismissal-of-op-rajbhar-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मूल निवासी समाज पार्टी का प्रदर्शन, ओपी राजभर को बर्खास्त करने की मांग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल निवासी समाज पार्टी का प्रदर्शन, ओपी राजभर को बर्खास्त करने की मांग; VIDEO
ओमप्रकाश राजभर को मंत्री पद से बर्खास्त करने तथा 15 दिनों के भीतर राजभर समाज को अनुसूचित जनजाति आरक्षण में शामिल करने आदि मांगों को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में मूल निवासी समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन राजभर के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन राजभर ने कहा कि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में राजभर समाज से अनुसूचित जनजाति आरक्षण दिलाने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार में राजभर समाज के दो-दो मंत्री होने के बावजूद समाज को उसका अधिकार नहीं मिल सका। भीमसेन राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पिछले दो वर्षों से अतरौलिया में अपने बेटे को चुनाव लड़ाने के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं, लेकिन अब राजभर समाज उनकी राजनीतिक चाल को समझ चुका है। उन्होंने कहा कि समाज अब उनसे मंत्री पद से इस्तीफे की मांग कर रहा है। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री से 15 दिनों के भीतर मांगें पूरी करने की अपील की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मूल निवासी समाजपार्टी के कार्यकर्ता और राजभर समाज के लोग व्यापक धरना-प्रदर्शन करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, लखनऊ का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला प्रभारी आजमगढ़ जयप्रकाश राजभर, नींबू लाल राजभर, गुड्डू राम, शंभू राजभर, जितेंद्र राजभर, परविंदर राजभर, संजय कनौजिया, केशराजभर, राजधारी राजभर आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।