{"_id":"69fcc002614ddc07af0627db","slug":"video-naib-tehsildar-verbally-abused-during-land-measurement-fir-registered-against-two-individuals-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार, दो पर प्राथमिकी दर्ज; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार, दो पर प्राथमिकी दर्ज; VIDEO
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर गांव में पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि उनके आदेश पर बंटवारे के एक मुकदमे में नायब तहसीलदार आदर्श सिंह राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ खालिसपुर गांव में पैमाइश के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आरोप है कि गयासुद्दीन और उसके एक रिश्तेदार ने गाली-गलौज करते हुए नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार किया और कार्य में बाधा डाली। घटना के बाद नायब तहसीलदार की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त भूमि को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। 16 अप्रैल को गाटा संख्या 708 पर निर्माण के दौरान पत्थर उखाड़ने और चारदीवारी तोड़ने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुनः पैमाइश के लिए टीम भेजी गई थी। घटना के दौरान राजस्व निरीक्षक सरजू प्रसाद, लेखपाल रामसागर सोनी समेत पुलिस बल और दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।