{"_id":"69c535d55b903867d50b72a2","slug":"video-omprakash-said-no-muslim-will-face-any-harm-under-bjp-government-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश बोले- भाजपा सरकार में किसी भी मुस्लिम का अहित नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश बोले- भाजपा सरकार में किसी भी मुस्लिम का अहित नहीं होगा
अहरौला क्षेत्र के मुबारकपुर मड़ना में सुभासपा की ओर जन चौपाल आयोजित किया गया। इसमें पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के समक्ष सपा के विधानसभा स्तर के पदाधिकारी रहे अब्दुल मजीद, खलीलुल्लाह, मौलाना इरफान, शकील अहमद सहित कई पदाधिकारी सुभासपा में शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी ज्वाइन करने से पहले अब्दुल मजीद मुलाकात किए थे और सपा में घुटन की बात कही थी। मुस्लिम समाज को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में किसी भी मुस्लिम का अहित नहीं होगा। कहा कि मेरे पास अल्पसंख्यक विभाग भी है और संचालित हो रहे मदरसा में ऐसी व्यवस्था करने जा रहा हूं कि वहां पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। पिछली सरकारों की तरह मनमानी और मदरसा के गायब होने जैसी व्यवस्था नहीं रहेगी। मुस्लिम समाज के लोग अपने बच्चों को सिर्फ उर्दू न पढ़ाएं क्योंकि ,उर्दू पढ़कर आपका बेटा डॉक्टर, इंजीनियर नहीं बन सकता। इसलिए उसे अच्छी शिक्षा दें। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर एएमआईएमआई के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा कुछ दिन पहले दिए गए बयान, आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर हमें प्रदेश में 11 सीट मिल जाएं तो मैं एनकाउंटर करने वालों का ही एनकाउंटर करवा दूंगा। पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बयान पर उनके सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। ऐसे बयान समाज को भड़काने वाले होते हैं। शौकत अली को खुद पता नहीं की 11 सीट लेकर किस तरह से लोगों का एनकाउंटर करेंगे यह दीमागी पागलपन है। इस मौके पर राकेश गौड, दीपक सिंह, अशोक गौड़, राजकुमार गुप्ता, कुलदीप राजभर आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।