{"_id":"6852a7ed63152e9a4009e670","slug":"video-clash-between-farmer-leaders-on-kisan-diwas-in-baghpat-over-seating-row-one-injured-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत में किसान दिवस में घमासान: कुर्सी पर बैठने को लेकर भिड़े किसान नेता, मुंह पर घूंसा मारा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में किसान दिवस में घमासान: कुर्सी पर बैठने को लेकर भिड़े किसान नेता, मुंह पर घूंसा मारा, घायल
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:20 PM IST
बागपत में किसान दिवस जैसे संवेदनशील और किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए समर्पित दिन पर बागपत के विकास भवन में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब कुर्सी पर आगे बैठने को लेकर दो किसान संगठनों के नेता आपस में भिड़ गए।
जानकारी के अनुसार, भाकियू (टिकैत) और भाकियू (अराजनैतिक) के पदाधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मंच के पास बैठने की जगह को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की और मारपीट में तब्दील हो गया।
भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह ने आरोप लगाया कि भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें आगे बैठने से रोका और विरोध करने पर उनके मुंह पर घूंसा मार दिया जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टिकैत गुट के लोग किसानों की समस्या की जगह अधिकारियों की दलाली करते हैं।
वहीं भाकियू (टिकैत) के बिजेंद्र प्रधान ने पलटवार करते हुए कहा कि अराजनैतिक गुट के नेता पुलिस से साठगांठ करके संगठन की छवि खराब कर रहे हैं।
विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घायल नरेशपाल सिंह का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों और कुछ किसानों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे दिन पर जब किसानों की एकजुटता दिखनी चाहिए थी, वहां उनके नेता आपस में ही उलझ गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।