{"_id":"69cfa09e6750be9ce0031f3f","slug":"video-bharaica-ma-bthal-oura-bthabtha-sa-fasal-para-sakata-kasana-parashana-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में बदली और बूंदाबांदी से फसलों पर संकट, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में बदली और बूंदाबांदी से फसलों पर संकट, किसान परेशान
यूपी के बहराइच में इन दिनों गेहूं और सरसों की कटाई और मड़ाई का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर में मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे खेतों में पड़ी फसल को लेकर किसान परेशान हो उठे हैं।
पयागपुर, रिसिया, नवाबगंज, कैसरगंज, हुजूरपुर, विशेश्वरगंज और मिहींपुरवा समेत कई क्षेत्रों में दोपहर में घने बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। जिले में इस बार करीब 3.28 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई है। बड़ी मात्रा में फसल कटकर खेतों में ही पड़ी है। ऐसे में बारिश होने पर फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।
किसानों का कहना है कि अगर कटे हुए गेहूं भीग गए तो दाने काले पड़ सकते हैं और वजन भी कम हो जाएगा, जिससे बाजार में सही दाम नहीं मिल पाएगा। यही स्थिति सरसों और दलहनी फसलों की भी बनी हुई है।
मौसम के बदलते रुख को देखते हुए किसान अब कटाई और मड़ाई का काम तेजी से निपटाने में जुट गए हैं। कई जगहों पर दिन-रात थ्रेसर चलाकर फसल को सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है।
कैसरगंज के किसान शंकर यादव ने बताया कि फसल कटकर खेत में पड़ी है, अगर बारिश हो गई तो बहुत नुकसान होगा। हम लोग जल्द से जल्द मड़ाई कराने में लगे हैं।
वहीं महसी के किसान राजेश वर्मा का कहना है कि मौसम का कोई भरोसा नहीं है। दिन-रात मेहनत कर फसल समेट रहे हैं, लेकिन डर बना हुआ है कि कहीं बारिश सब खराब न कर दे।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि रविवार तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।