{"_id":"69cf94587f18aa01640ae9de","slug":"video-bharaica-ka-rapaiidaha-ma-shararama-katha-ma-taugdhaka-vathha-oura-ahalya-uthathhara-parasaga-ka-haaa-varanaena-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के रुपईडीहा में श्रीराम कथा में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार प्रसंग का हुआ वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के रुपईडीहा में श्रीराम कथा में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार प्रसंग का हुआ वर्णन
यूपी के बहराइच में रुपईडीहा स्थित धर्मशाला में श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को कथा वाचिका मंजूलता ने ताड़का वध एवं अहिल्या उद्धार का अत्यंत मार्मिक और भक्तिमय वर्णन किया। इसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे।
कथा वाचिका ने बताया कि भगवान श्रीराम ने ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए राक्षसी ताड़का का वध किया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समझाया कि धर्म की रक्षा और अधर्म का नाश करना ही भगवान का उद्देश्य होता है। ताड़का वध से यह संदेश मिलता है कि समाज में व्याप्त बुराइयों का साहसपूर्वक सामना करना चाहिए।
इसके साथ ही अहिल्या उद्धार प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से अहिल्या का उद्धार हुआ। यह प्रसंग भगवान की करुणा, दया और भक्तों के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। कथावाचिका ने कहा कि सच्ची भक्ति और विश्वास से जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।
कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर रतन अग्रवाल, चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, अनिल अग्रवाल, सुशील बंसल, बलराम मिश्रा, कृष्णामोहन सिंह, रामचंद्र अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, नरेश मित्तल, महेश मित्तल, गोपाल अग्रवाल, रामकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।