{"_id":"69bb9039d3b3b376cf017451","slug":"video-video-bahraich-nava-varashha-paratapatha-para-sarasavata-vathaya-mathara-rapaiidaha-ka-parabhata-fara-nakal-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Bahraich: नव वर्ष प्रतिपदा पर सरस्वती विद्या मंदिर रुपईडीहा की प्रभात फेरी निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Bahraich: नव वर्ष प्रतिपदा पर सरस्वती विद्या मंदिर रुपईडीहा की प्रभात फेरी निकली
बहराइच। नव वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर रुपईडीहा से प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
प्रभात फेरी में विद्यालय की छह वाहिनियों—हेडगेवार वाहिनी, भारत माता वाहिनी, सरस्वती वाहिनी, राम-लक्ष्मण वाहिनी, महाराणा प्रताप वाहिनी, विक्रमादित्य वाहिनी और शिवाजी वाहिनी—ने भाग लिया, जो आकर्षण का केंद्र रहीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर इस प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। भारतीय संस्कृति के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही नव वर्ष का आरंभ माना जाता है। इसी दिन सृष्टि का प्रारंभ, भारतीय कालगणना का आरंभ, भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक, सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत का शुभारंभ, नवरात्र का प्रारंभ, महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना, भगवान झूलेलाल का जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राम बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस होने के कारण इस दिन का विशेष महत्व है।
प्रभात फेरी ने नेशनल हाईवे-927, बजाजा रोड, आजाद रोड, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड और राहुल टेंट रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर समापन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य अनुज सिंह, बृज नरेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अरुण पाठक, रतन अग्रवाल, भीमसेन मिश्रा, तेजप्रताप वर्मा, विजय सिंह, दिनेश अग्रवाल, विजय मित्तल, अनिल अग्रवाल, अजय मिश्रा सहित अनेक समाजसेवी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, आचार्य एवं आचार्याएं उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।