{"_id":"69944c5c17b5f1753c051eb2","slug":"video-video-bharata-napal-sama-para-kaugdha-satarakata-ramazana-hal-oura-napal-canava-ka-lkara-sayakata-gashata-va-saghana-cakaga-taja-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारत–नेपाल सीमा पर कड़ी सतर्कता: रमज़ान, होली और नेपाल चुनाव को लेकर संयुक्त गश्त व सघन चेकिंग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारत–नेपाल सीमा पर कड़ी सतर्कता: रमज़ान, होली और नेपाल चुनाव को लेकर संयुक्त गश्त व सघन चेकिंग तेज
आगामी माहे रमज़ान, होली पर्व तथा पड़ोसी देश नेपाल में 5 मार्च को संभावित चुनाव के मद्देनज़र भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत तथा प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीमा चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे, डॉग स्क्वायड और स्कैनर की मदद से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
सीमा से सटे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों, बाजारों और आवागमन के प्रमुख रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा भारत–नेपाल सीमा से आवागमन करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन भी किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों और नेपाल में संभावित चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। अभियान के तहत रुपईडीहा बीओपी में तैनात सहायक कमांडेंट अमित कटियार, इंस्पेक्टर ऋतुराज तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक दीनानाथ सागर सहित पुलिस और एसएसबी के जवान लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है।
पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी अवांछित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।