{"_id":"687f8afae29f82e360081e6f","slug":"video-video-nagara-pacayata-ka-vakasa-karaya-ma-bhajapa-vathhayaka-thavara-acana-dalna-ka-parava-vathhayaka-na-lgaya-aarapa-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नगर पंचायत के विकास कार्यों में भाजपा विधायक द्वारा अड़चन डालने का पूर्व विधायक ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नगर पंचायत के विकास कार्यों में भाजपा विधायक द्वारा अड़चन डालने का पूर्व विधायक ने लगाया आरोप
जनपद बहराइच के पयागपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी के उपर नगर पंचायत के विकास कार्यों में अड़चन पैदा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक के खिलाफ कार्यवाही की माँग को लेकर राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
सपा के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का आरोप है कि उनके भाई विपिन श्रीवास्तव जबसे नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं तबसे लगातार भाजपा विधायक के द्वारा नए नए षडयंत्र रचकर मुकदमे लिखवाए जा रहे हैं और नगर पंचायत के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है जिसकी वजह से पिछले 3 वर्षों से पयागपुर नगर पंचायत का कार्य बिल्कुल ठप है।
जनता त्राहि त्राहि कर रही है जबकि भाजपा विधायक किसी भी अधिकारी कर्मचारी को कार्य नही करने दे रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि विधायक की दबंगई से तंग आकर आज धरना प्रदर्शन किया गया है और ज्ञापन के माध्यम से जनता विरोधी विधायक के खिलाफ कार्यवाही की माँग उठायी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।