{"_id":"69e778d37daf6ceeb107988f","slug":"video-video-pataral-dajal-sakata-gaharaya-rata-9-bja-ka-btha-naha-malga-iithhana-nayayaka-karaya-bha-parabhavata-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेट्रोल-डीजल संकट गहराया: रात 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा ईंधन, न्यायिक कार्य भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेट्रोल-डीजल संकट गहराया: रात 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा ईंधन, न्यायिक कार्य भी प्रभावित
बहराइच जिले में पेट्रोल और डीजल का संकट अब गंभीर रूप ले चुका है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि पेट्रोल की कमी के चलते विभिन्न तहसीलों से आने वाले अधिवक्ता भी जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय तक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित होने लगा है। कई स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर ताले लटके हैं और बैरिकेडिंग कर दी गई है, जबकि जहां ईंधन उपलब्ध है वहां लंबी कतारें लगी हैं।
सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। डीजल न मिलने से सिंचाई कार्य ठप हो गया है और खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि पेट्रोल पंपों के संचालन का समय अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है। इसके बाद किसी भी स्थिति में सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल मेडिकल इमरजेंसी या विशेष परिस्थितियों में ही निर्धारित समय के अलावा ईंधन दिया जा सकेगा, वह भी संबंधित अधिकारी और पुलिस को सूचना देने के बाद।
प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। जरीकेन, पिपिया, डिब्बा या बोतल में पेट्रोल देने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। वहीं किसानों को डीजल देने के लिए उनकी किसान रजिस्ट्रेशन या किसान बही देखने के बाद ही 5 से 10 लीटर तक सीमित मात्रा में डीजल दिया जाएगा।
डीएसओ ने चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जिले में ईंधन संकट से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और लोग जल्द हालात सामान्य होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।