{"_id":"69c150b126fd9e945103b49d","slug":"video-knife-attack-over-bike-collision-three-injured-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर को लेकर चाकू से किया हमला, तीन घायल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर को लेकर चाकू से किया हमला, तीन घायल; VIDEO
बलिया शहर के उमरगंज में बाइक की टक्कर के विवाद को लेकर आठ दस युवकों ने सोमवार को शब्बीर अहमद 48 वर्ष की पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने बीच बचाव करने आए जमील अहमद 46 वर्ष कि पिटाई कर घायल कर फरार हो गए। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिकी इलाज के बाद हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया।
परमंदापुर निवासी शब्बीर अहमद विदेश में काम करते हैं। ईद पर इन दिनों घर आए है। उमरगंज किराये पर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को उमरगंज गली में आमने सामने बाइक की टक्कर पर शब्बीर अहमद से मोहल्ले के एक युवक से कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला को शांत कर दिया। उक्त युवक धमकी देते हुए वहां से निकल गया। सोमवार की दोपहर उक्त युवक अपने आठ दस साथियों के साथ डंडा हाकी लेकर चट्टी से घर लौट रहे शब्बीर पर हमला कर पिटाई करने लगे। इसी बीच युवकों ने शब्बीर पर चाकू से हमला कर दिया, अचेत होने पर भाग निकले। बीच बचाव करने पहुंचे जमीन की भी पिटाई कर दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत प्रभारी कोतवाल विजेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत पर आरोपियों की शिनाख्त कर खोजबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।