{"_id":"69f5d8ae46314ac36a05b971","slug":"video-video-khatha-na-malna-sa-bhaugdhaka-kasana-mada-gata-para-cakaka-jama-kafa-mashakakata-ka-btha-parashasana-na-khalvaya-rasata-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाद न मिलने से भड़के किसान, मंडी गेट पर चक्का जाम, काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने खुलवाया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाद न मिलने से भड़के किसान, मंडी गेट पर चक्का जाम, काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने खुलवाया रास्ता
बलरामपुर। जनपद में खाद नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर उतर आया। शहर के मंडी गेट पर सैकड़ों किसानों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। किसानों का कहना था कि बारिश के बाद फसलों के लिए खाद की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन समय पर उपलब्धता न होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए समिति पर पहुंचने लगे थे। लंबी कतारें लगने के बावजूद जब वितरण शुरू नहीं हुआ तो किसानों का आक्रोश बढ़ गया। देखते ही देखते नाराज किसानों ने मंडी गेट के पास सड़क जाम कर दी और नारेबाजी करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
प्रदर्शन कर रहे किसान रामलाल, शिवकुमार, ननकऊ प्रसाद व हरिनारायण ने बताया कि बारिश के बाद खेतों में खाद डालना जरूरी हो गया है, लेकिन व्यवस्था ठीक न होने से उन्हें दिक्कत हो रही है।
करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों की समझाइश पर किसान शांत हुए और रास्ता खाली किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
प्रभारी एआर सहकारिता राजेश यादव ने बताया कि बारिश होने के कारण अचानक बड़ी संख्या में किसान समिति पर पहुंच गए थे। इसी दौरान वितरण मशीन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे खाद वितरण प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि मशीन ठीक होते ही तत्काल वितरण शुरू करा दिया गया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।