{"_id":"69d65220b1e42b369205ed86","slug":"video-three-inter-district-robbers-apprehended-in-banda-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा में तीन अंतर्जनपदीय लुटेरे दबोचे गए, तीनों के कब्जे से मोबाइल व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में तीन अंतर्जनपदीय लुटेरे दबोचे गए, तीनों के कब्जे से मोबाइल व बाइक बरामद
पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि सोमवार को प्रयागराज निवासी कृष्ण माधव के साथ हुई झपटमारी की सूचना मिली थी। तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक से आकर पीछे से उनका मोबाइल फोन छीन लिया था।
इस संबंध में थाना मटौंध में प्राथमिकी दर्ज कर तीन टीमें गठित की गईं थी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जखौरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में महोबा के कबरई थाना क्षेत्र निवासी राहुल, रंजीत और कल्लू शामिल हैं। उनके खिलाफ थाना मटौंध में मामला दर्ज किया गया है। मटौंध थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।