{"_id":"67e171db89efdc66b80b0baa","slug":"video-usman-mir-and-aamirs-ghazals-won-the-hearts-of-the-audience-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उस्मान मीर व आमिर की गजलों ने दर्शकों का दिल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उस्मान मीर व आमिर की गजलों ने दर्शकों का दिल जीता
पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से आयोजित महोत्सव में रविवार रात सूफी गजल एवं शास्त्रीय गायन के कार्यक्रम हुए। गुजरात से आए आमिर एवं उस्मान मीर की गजलों ने दर्शकों का दिल जीता। साथ ही हास्य कलाकार सुनील पाल व राजन श्रीवास्तव के लाफ्टर शो में जमकर ठहाके लगे।
जीआईसी मैदान में आयोजित बांदा महोत्सव के अंतिम दिन संगीत अकादमी लखनऊ की ओर से कलाकारों ने कथक एवं शास्त्रीय नृत्य, चंगेलिया एवं डिमरियाई नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया गया। देर रात सुप्रसिद्ध कवियों ने हास्य कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं से लोगों को लोटपोट किया। दिल्ली से आए सुरेंद्र शर्मा, बाराबंकी के गजेंद्र प्रियांशु, प्रयागराज के शैलेश गौतम, दिल्ली से आए सुदीप भोला व नीलोत्पल मृणाल, सुनील नवोदित, गुरु प्रसाद, मणिका दुबे जबलपुर ने अपनी कविता का पाठ करते हुए गीत, कविता, गजल तथा अन्य साहित्य से ओतप्रोत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।