{"_id":"697f1372eeeda1e61903c60b","slug":"video-brabka-ma-chhata-thava-mathara-sa-nakal-sharashayama-sataraga-nashana-yatara-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में छोटी देवी मंदिर से निकली श्रीश्याम सतरंगी निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में छोटी देवी मंदिर से निकली श्रीश्याम सतरंगी निशान यात्रा
बाराबंकी में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब छोटी देवी मंदिर से श्री श्याम सतरंगी निशान यात्रा भव्य रूप से निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उनके हाथों में तिरंगा और श्याम बाबा के निशान लहरा रहे थे। डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते-नाचते श्रद्धालुओं ने पूरे शहर को श्याममय कर दिया।
यात्रा छोटी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर दशहरा बाग, बड़ेल होते हुए मजीठा स्थित खाटू श्याम मंदिर, हैदरगढ़ रोड तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। फूलों की वर्षा कर श्याम भक्तों का अभिनंदन किया गया, वहीं कई स्थानों पर लोगों ने आरती कर प्रसाद वितरण भी किया।
जिधर से भी सतरंगी निशान यात्रा गुजरी, लोग श्रद्धा से एकटक निहारते नजर आए। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग-सभी श्याम भक्ति में सराबोर दिखे। जय श्री श्याम और श्याम बाबा की जय के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।