Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
VIDEO: हर न्यायालय से पांच मुकदमें प्राथमिकता पर, साक्ष्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर, केवल एक माह में दिलाई गई 20 साल की सजा
{"_id":"68e77397a2ded76d0d05261b","slug":"video-video-hara-nayayalya-sa-paca-makathama-parathamakata-para-sakashhaya-ka-majabta-karana-para-vashashha-jara-kaval-eka-maha-ma-thalii-gaii-20-sal-ka-saja-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हर न्यायालय से पांच मुकदमें प्राथमिकता पर, साक्ष्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर, केवल एक माह में दिलाई गई 20 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हर न्यायालय से पांच मुकदमें प्राथमिकता पर, साक्ष्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर, केवल एक माह में दिलाई गई 20 साल की सजा
महिला अपराधों को लेकर शासन की सख्त नीति और अभियोजन विभाग की सक्रिय भूमिका का असर अब नतीजों में दिखने लगा है। अपर निदेशक अभियोजन सत्यव्रत त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बाराबंकी में अभियोजन अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला अपराधों की गहन समीक्षा की और अभियोजन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि बाराबंकी में हाल ही में ‘पॉक्सो एक्ट’ के तहत दर्ज एक मुकदमे में अभियोजन पक्ष की प्रभावशाली पैरवी से मात्र एक माह के भीतर आरोपी को 20 वर्ष की सजा दिलाई गई है। यह उदाहरण बताता है कि अभियोजन पक्ष अब केवल मुकदमे चलाने तक सीमित नहीं, बल्कि दोषसिद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में परिणामकेंद्रित काम कर रहा है।
अपर निदेशक त्रिपाठी ने बताया कि पूरे जनपद में अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के लिए त्वरित न्याय अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक न्यायालय से पांच-पांच महत्वपूर्ण मुकदमों का चयन कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है। अभियोजन अधिकारी गवाहों और पुलिस विवेचना टीम से समन्वय बनाकर साक्ष्य को पुख्ता करने में जुटे हैं ताकि कोई भी अपराधी तकनीकी आधार पर छूट न पाए।
उन्होंने कहा कि जिन मामलों में गवाह या वादी विपरीत बयान हो जाते हैं, उन पर अब सख्त रवैया अपनाया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है ताकि न्याय प्रक्रिया बाधित न हो। साथ ही अभियोजन अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे पीड़ितों के संपर्क में रहकर मुकदमे के हर चरण की जानकारी देते रहें, जिससे पीड़ित पक्ष का मनोबल बना रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।