{"_id":"67b482d1ced4619d1d003d24","slug":"video-bhadohi-board-examination-three-zonal-and-12-sector-magistrates-will-monitor","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही बोर्ड परीक्षा: तीन जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की रहेगी निगरानी, जिलाधिकारी ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही बोर्ड परीक्षा: तीन जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की रहेगी निगरानी, जिलाधिकारी ने ली बैठक
जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक की गई। इसमें 24 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा को पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण कराने पर जोर दिया गया। तीन जोनल, 12 सेक्टर और 94 स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे।
जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने तहसील वाइज सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर रणनीति बना लें। सभी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी है कि वह परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराएं। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट में 26 हजार 912 और हाईस्कूल में 28 हजार 295 समेत कुल 55 हजार 207 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम ने बताया कि परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई गई है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बारे में केंद्र व्यवस्थापकों को जानकारी दी। कहा कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी होगी तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, एसडीएम अरुण गिरी, बरखा सिंह, श्याममणि त्रिपाठी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।