{"_id":"69e639ff7fa5ff6b12027107","slug":"video-education-is-strong-medium-for-building-better-society-and-nation-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ही बेहतर समाज और देश निर्माण का मजबूत माध्यम, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा ही बेहतर समाज और देश निर्माण का मजबूत माध्यम, VIDEO
डीघ ब्लॉक के बेरासपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में सोमवार को सेस्को संस्था की ओर से ऑपरेशन नया जीवन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम ने मेधावियों को समनित कर उनका हौसला बढ़ाया। बीएसए ने कहा कि शिक्षा ही बेहतर समाज और देश निर्माण का सबसे मजबूत माध्यम है। अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि यदि माता-पिता और शिक्षक स्वयं अनुशासित रहेंगे, तो बच्चों को अलग से समझाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कहा कि प्रतिदिन प्रार्थना के बाद बच्चों को महापुरुषों के जीवन और देश की उपलब्धियों की जानकारी दी जानी चाहिए। वर्तमान में सरकारी विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों और तकनीक के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। सेस्को संस्था के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि संस्था ने ऑपरेशन नया जीवन के तहत मुसहर समाज के सात बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया है। बच्चों की शिक्षा को लेकर संस्था लगातार प्रयत्नशील है। मौके पर फूलचंद तिवारी, पवन तिवारी, रजनीश दूबे, महेंद्र दूबे, सतीश कुमार, नरेंद्र कुमार आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।