Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
Waterlogging in residential areas of Bhadohi has become a cause of trouble people of five wards are troubled
{"_id":"685400c4e5419df37302f893","slug":"video-waterlogging-in-residential-areas-of-bhadohi-has-become-a-cause-of-trouble-people-of-five-wards-are-troubled-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही के रिहायशी इलाकों में जलजमाव बना परेशानी का सबब, पांच वार्ड के लोग परेशान, प्रदर्शन कर समस्या से निजात की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही के रिहायशी इलाकों में जलजमाव बना परेशानी का सबब, पांच वार्ड के लोग परेशान, प्रदर्शन कर समस्या से निजात की मांग
नगर के अंजही मोहाल बाबा कबूतर नाथ मंदिर के समीप छह माह से हुए जलजमाव से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर पालिका पर अनदेखी का आरोप लगाया। चेताया कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो नगर पालिका कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों ने कहा जल निकासी की समस्या से पिछले काफी समय से वार्ड संख्या 5, 8,13, 1 और 23 के वार्डवासी जूझ रहे हैं। पूर्व में इन वार्डों का पानी भगवतपुर गांव स्थित एक गड़ही में जाता था। जिसके पट जाने के बाद समस्या गंभीर हो गया है। इसको लेकर पालिका में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा समस्या का जल्द निदान नहीं निकलता तो व्यापारी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहीं शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि गोपीगंज नगर से बाबा कबूतर नाथ मंदिर, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, रामपुर गंगा घाट जाने का यही प्रमुख मार्ग है, लोग मंदिर दर्शन करने रामपुर घाट शव को ले जाते समय और यात्री ट्रेन पकड़ने जाते समय इसी प्रदूषित पानी के बीच से गुजर कर जाते हैं। बताया कि यह समस्या पिछले छह माह से भीषण रूप ले चुका है। यहीं नहीं पानी लोगों के घरों के नींव में भी जा रहा है। जिससे मकान के जर्जर होने की भी आशंका बनी है। प्रदर्शन में भल्लू सिंह, अनिल जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजेश, रमेश बिंद, संजय गुप्ता, घंटी रघुवंशी, आर्यन, बीनू उमर, प्रवीण जायसवाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।