Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
Grand Welcome for Shankaracharya Avimukteshwaranand in Afzalgarh, Goraksharth Dharma Yudh Campaign Launched
{"_id":"6a3a46ef8cb68759860dd323","slug":"video-grand-welcome-for-shankaracharya-avimukteshwaranand-in-afzalgarh-goraksharth-dharma-yudh-campaign-launched-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अफजलगढ़ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत, गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अफजलगढ़ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत, गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध अभियान का शुभारंभ
बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बादीगढ़ स्थित एक बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शैलेन्द्र चौहान की यजमानी में पादुका पूजन के साथ गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से यह धर्म यात्रा आयोजित की जा रही है और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं और गोभक्तों से गो संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी गो संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। शंकराचार्य ने बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में गोधाम स्थापित करने की पहल का समर्थन करते हुए इस अभियान को जनसहयोग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर शैलेन्द्र चौहान को गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध अभियान के प्रतिनिधि के रूप में गोधाम स्थापना की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से न्यूनतम एक रुपये से सहयोग शुरू करने और अपनी क्षमता के अनुसार अधिक से अधिक योगदान देने का आह्वान किया गया। अंत में श्रद्धालुओं को गो संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी दिलाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।