Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Budaun News
›
VIDEO : बदायूं के मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
{"_id":"66d0651a2da2311f9b0d822f","slug":"video-bthaya-ka-rajakaya-madakal-kalja-ka-aautasarasaga-karamaya-ka-paca-maha-sa-naha-mal-vatana-daema-ka-sapa-janiapana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं के मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं के मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 05:41 PM IST
बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आउडसोर्सिंग कर्मचारियों को करीब पांच माह से वेतन नहीं मिल सका है। कई बार प्राचार्य से मांग की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। ठेकेदार इस ओर ध्यान ही दे रहा है। परेशान होकर आउडसोर्सिंग कर्मचारी बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और वेतन की मांग करते हुए डीएम निधि श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने प्राचार्य को बृहस्पतिवार को ही एक माह का वेतन दिलाने के निर्देश दिए। बाकी एक सप्ताह में वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है। मानदेय न मिलने से परेशान राजकीय मेडिकल कॉलेज के करीब 250 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कई बार प्रदर्शन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो सभी। प्राचार्य कर्मचारियों भरोसा दिलाते आ रहे थे लेकिन वेतन नहीं मिल पा रहा था। वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर परेशान हो गए। बृहस्पतिवार को कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारियों ने डीएम निधि श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। बताया कि मानदेय न मिलने से उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अगर जल्द ही मानदेय नहीं दिलाया गया तो और भी दिक्कतें सामने आने लगेंगी। डीएम ने प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति से बात की और कहा कि कर्मचारियों को एक माह का वेतन आज ही उनके खाते में पहुंच जाना चाहिए। बाकी चार माह का वेतन एक सप्ताह में मिल जाना चाहिए। डीएम के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।