{"_id":"69b69e920eefc6f86e02f594","slug":"video-congress-workers-stage-protest-against-badaun-double-murder-case-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं दोहरा हत्याकांड: घटना के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं दोहरा हत्याकांड: घटना के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग
Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:27 PM IST
Link Copied
बदायूं के दातागंज क्षेत्र के सैंजनी स्थित एचपीसीएल बायोगैस प्लांट में उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान सचिव जितेंद्र कश्यप ने घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि परिजनों के अनुसार पुलिस को पहले ही संभावित खतरे की सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि मृतकों के परिजनों ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है, जिससे उसके हौसले बढ़े।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि मृतकों के परिजनों को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए, साथ ही एचपीसीएल प्लांट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। प्रदर्शन के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।