{"_id":"69f1b72f93cb309fd008f4b3","slug":"video-crowds-throng-the-inauguration-ceremony-of-the-ganga-expressway-in-budaun-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ganga Expressway: बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह में उमड़े लोग, केंद्रीय मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Expressway: बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह में उमड़े लोग, केंद्रीय मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद
Mukesh Kumar
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:15 PM IST
Link Copied
बदायूं जनपद में बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर बरेली मार्ग के घटपुरी इंटरचेंज पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता की मौजूदगी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया गया और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया, जिसका सीधा प्रसारण यहां मौजूद लोगों को दिखाया गया। गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से बदायूं समेत पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, कृषि और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उद्घाटन समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।