{"_id":"6a82f3dee9378aff6d07c7c6","slug":"video-woman-climbs-water-tank-on-district-women-hospital-budaun-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला महिला अस्पताल परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, मचा खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला महिला अस्पताल परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, मचा खलबली
Mukesh Kumar
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:13 PM IST
Link Copied
बदायूं के जिला महिला अस्पताल में सोमवार की शाम उस समय खलबली मच गई, जब एक महिला अस्पताल परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को टंकी पर चढ़ा देखकर लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।
पुलिस और अस्पताल स्टाफ लगातार महिला से बातचीत करने का प्रयास करता रहा। उसे नीचे उतरने के लिए कहा। महिला से बातचीत के दौरान उसके टंकी पर चढ़ने के कारणों का पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस और अस्पताल कर्मी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को मौके से दूर रहने की हिदायत दी, ताकि महिला को समझाने के प्रयास में किसी तरह की बाधा न आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।