{"_id":"6989bf884f3752e6b10d3fbc","slug":"video-virat-hindu-conference-in-bulandshahr-mahamandaleshwar-calls-upon-society-to-remain-united-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में विराट हिंदू सम्मेलन: महामंडलेश्वर ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में विराट हिंदू सम्मेलन: महामंडलेश्वर ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया
बुलंदशहर के कस्बा पहासू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर हिंदुओं को जातिवाद के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। महामंडलेश्वर ने कहा कि सभी हिंदू भाइयों को अपने परिवार को मजबूत करना चाहिए, क्योंकि परिवार के मजबूत होने से ही हिंदू समाज मजबूत होगा। उन्होंने समाज के लोगों को "जिहादियों" से सावधान रहने की अपील की, ताकि बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज ने यूजीसी कानून को लेकर सरकार से पुनर्विचार करने और इसे समाप्त करने की मांग की, ताकि हिंदू समाज सुरक्षित रह सके। वह प्राचीन अवधूत मंडल, हरिद्वार के महामंडलेश्वर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।