{"_id":"6a6a01038079bcc1c009b71b","slug":"video-a-massive-surge-of-devotees-at-the-avdhoot-bhagwan-ram-ashram-on-guru-purnima-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर अवधूत भगवान राम आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर अवधूत भगवान राम आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब ;video
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को स्थानीय अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् एवं अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें आश्रम परिसर में लगनी शुरू हो गई थीं। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा जिले और आसपास के जनपदों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष बाबा संभवराम के दर्शन और आशीर्वाद के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। पूरे आश्रम परिसर में "जय गुरुदेव" और "सर्वेश्वरी माता की जय" के जयघोष गूंजते रहे। बुधवार सुबह 6:15 बजे से 7:15 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सर्वेश्वरी ध्वजारोहण एवं सफलयोनी पाठ के साथ तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव तथा श्री सर्वेश्वरी समूह के 66वें अखिल भारतीय वार्षिक अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए धर्म, मानव सेवा और सद्भाव का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।