{"_id":"6a6a0116d25d0c6313029a6b","slug":"video-voices-of-devotion-resonate-in-ashrams-and-temples-on-guru-purnima-devotees-flock-to-the-community-feast-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों और मंदिरों में गूंजे भक्ति के स्वर, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों और मंदिरों में गूंजे भक्ति के स्वर, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु; VIDEO
टांडाकला। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। विभिन्न आश्रमों और देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान, अखंड पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सरौली गांव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण विष्णु धाम आश्रम में 24 घंटे के अखंड रामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया। मानस कलाकारों द्वारा मधुर स्वर में किए गए रामायण पाठ से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। पाठ की पूर्णाहुति के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और महापूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं, टांडाकला स्थित श्री राम जानकी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और गुरु परंपरा का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।