{"_id":"6a50cf58f6d30c2d5a04cda5","slug":"video-chandauli-police-action-accused-named-in-beef-smuggling-case-arrested-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली पुलिस की कार्रवाई, गोमांस तस्करी मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली पुलिस की कार्रवाई, गोमांस तस्करी मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार;video
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त मो. सैफ को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गोमांस तस्करी के मामले में नामजद था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक 20 जून 2026 को ग्राम सतपोखरी में की गई छापेमारी के दौरान लगभग 70 किलो 760 ग्राम संदिग्ध गोवंशीय मांस, गोमांस काटने में प्रयुक्त एक चापड़, तीन चाकू, दो रेती तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। उस समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मो. सैफ और उसका एक साथी मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना मुगलसराय में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सतपोखरी स्थित गौसिया मस्जिद के पास से मो. सैफ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से ₹11,500 नकद भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 19 वर्ष है और वह ग्राम सतपोखरी, थाना मुगलसराय का निवासी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।