{"_id":"6a50cf5eabb05f4f7f028668","slug":"video-strongmen-assaulted-a-pickup-driver-accused-of-brandishing-weapons-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पिकअप चालक से की मारपीट शस्त्र प्रदर्शन का आरोप ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने पिकअप चालक से की मारपीट शस्त्र प्रदर्शन का आरोप ;video
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया चौराहे पर शुक्रवार को पिकअप चालक के साथ बुलेट सवार युवकों द्वारा मारपीट और शस्त्र प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलते ही बलुआ पुलिस ने जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में बलुआ थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।