{"_id":"6a50cf51b640c854d101e7f4","slug":"video-relief-from-traffic-jams-at-padav-crossing-widening-of-railway-underpass-accelerated-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पड़ाव चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत, रेलवे अंडरपास का चौड़ीकरण तेज;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ाव चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत, रेलवे अंडरपास का चौड़ीकरण तेज;video
चंदौली जिले के पड़ाव चौराहे पर रोजाना लगने वाले चार से पांच घंटे के भीषण जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। पड़ाव–रामनगर मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास का चौड़ीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एक साथ तीन से चार बड़े वाहन अंडरपास से गुजर सकेंगे, जिससे लंबे समय से बनी जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
वर्तमान में अंडरपास इतना संकरा है कि एक समय में केवल एक बड़ा वाहन या ट्रक ही निकल पाता है। ऐसे में एक दिशा के वाहनों को रोककर दूसरी दिशा के वाहनों को निकाला जाता है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। फोर लेन सड़क निर्माण परियोजना के तहत लोक निर्माण विभाग ने रेलवे को अंडरपास चौड़ीकरण के लिए करीब 20 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अंडरपास के एक हिस्से का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे हिस्से में खुदाई और निर्माण का कार्य जारी है। अधिकारियों के अनुसार यदि कार्य निर्धारित समय पर पूरा हुआ तो अगले पांच से छह महीने में नया और चौड़ा अंडरपास जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद पड़ाव चौराहे पर रोज लगने वाले जाम से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।