{"_id":"698af3b4f705fd9d510d593d","slug":"video-chaos-at-veerasrai-lift-canal-in-chandauli-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वीरासराय लिफ्ट कैनाल पर अव्यवस्था, किसानों को नहीं मिल पा रहा भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वीरासराय लिफ्ट कैनाल पर अव्यवस्था, किसानों को नहीं मिल पा रहा भरपूर पानी
चंदौली में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वीरासराय गंगा नदी पर स्थापित लिफ्ट कैनाल की बदहाल स्थिति से किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी कैनाल व नहरों की समय पर सफाई न होने और झाड़-झंखाड़ जमा रहने के कारण पानी का बहाव बाधित हो जाता है, जिससे ओवरफ्लो होकर पानी सीधे गंगा नदी में गिर जाता है। वहीं कई बार कैनाल से जुड़े पाइपों में लीकेज होने से बहुमूल्य सिंचाई जल गंगा में बह जाता है।
इन अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण सारनाथ चौरसिया, गुड्डू सिंह, अनिल श्रीवास्तव, रामजी तिवारी सहित अन्य किसानों ने बताया कि पहले यह पंप कैनाल करीब 50 क्यूसेक पानी वहन करता था, जिसे अब घटाकर 30 क्यूसेक कर दिया गया है। पहले जहां दो मोटरें संचालित होती थीं, वहीं अब केवल एक मोटर के सहारे मात्र 15 क्यूसेक पानी चलाया जा रहा है। ऐसे में कैनाल की हालत सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ती जा रही है। समय-समय पर पानी के लिए किसानों को संघर्ष करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है।
इस संबंध में अवर अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि कैनाल में लगी पाइपलाइन काफी पुरानी हो चुकी है। पाइप के जॉइंट पर पानी का रिसाव हो रहा है, जिसे फिलहाल अस्थायी रूप से दुरुस्त किया जा रहा है। पाइपलाइन के नवीनीकरण एवं मरम्मत के लिए विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही पाइप बदले जाएंगे, जिससे किसानों को भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।