{"_id":"69eb3b81440bf6167f09e11c","slug":"video-early-morning-fire-sparks-panic-entire-stock-in-kiosk-reduced-to-ashes-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुबह-सुबह आग से मची भगदड़, गुमटी में रखा सारा सामान खाक; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-सुबह आग से मची भगदड़, गुमटी में रखा सारा सामान खाक; VIDEO
मुगलसराय थाना क्षेत्र में कन्हैया चित्र मंदिर के सामने शुक्रवार की सुबह अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। चाय-पान की एक गुमटी में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरी गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय गुमटी से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। बिना देर किए स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक गुमटी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था, जिससे दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।