{"_id":"6873b06b6a312b5b5c0050bf","slug":"video-importance-of-girl-child-education-and-health-was-explained-through-drama-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाटक से बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक से बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया, देखें VIDEO
मिलन फाउंउेशन की ओर से नगर के चंदासी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छोटी छोटी बच्चियों ने नाटक और नृत्य के जरिए लोगों को बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया। बताया कि पढ़ेंगी बेटियां तभी बढ़ेंगी बेटियां। कार्यक्रम की शुरूआत नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने किया।
चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि महिलाएं जागरूक हो रही हैं। छोटी छोटी बच्चियों ने जिस तरह नाटक, नृत्य प्रस्तुत किया है, इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। विशिष्ट अतिथि सुभाषनगर की सभासद आरती यादव ने कहा कि शिक्षित समाज ही देश का विकास कर सकता है। यदि एक पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ वह शिक्षित होता है लेकिन महिला शिक्षित होती है तो दो परिवार को शिक्षित करती है। इसलिए महिला शिक्षा को बढ़ावा देना अधिक आवश्यक है। कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी कम ध्यान दिया जाता है। कहा कि महिलाओं को स्वस्थ रहना अधिक जरूरी है। सभासद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। छोटे छोटे बच्चे जागरूक हो रहे हैं। इससे आने वाला समाज पूरी तरह जागरूक हो सकेगा। इसके पूर्व फाउंडेशन के बैनर तले बच्चों ने नाटक और नृत्य के जरिए लोगों को संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुति देख कर लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान गर्ल आइकन का भी चुनाव किया गया। अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन गर्ल आइकन आनंदी विश्वकर्मा ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।